Hanuman Chalisa

Corona virus: ब्रिटेन में Lockdown के लंबे समय तक बने रहने की संभावना

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (07:44 IST)
लंदन। ब्रिटिश सरकार ने रविवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन लंबे समय तक जारी रह सकता है। इससे पहले विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि यह स्थिति जून तक जारी रह सकती है।
 
कैबिनेट मंत्री माइकल गोवे ने बीबीसी से कहा कि मैं सटीक पूर्वानुमान नहीं लगा सकता लेकिन मैं मानता हूं कि सभी को लंबे समय तक तैयार रहना चाहिए, जब तक ये उपाय लागू रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दुनिया के अन्य देशों की तरह ब्रिटेन ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से घर में रहने को कहा है।
 
सरकार ने इन उपायों की घोषणा संक्रमण दर बढ़ने के बीच की। रविवार को सामने आए नए आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में 1,228 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, जो एक दिन पहले तक हुई मौतों से 209 अधिक है।
 
ब्रिटेन में 19,522 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। शुरुआत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि बंद की स्थिति 3 हफ्ते के लिए होगी।
 
इम्पीरियल कॉलेज, लंदन के प्रोफेसर और महामारी पर सरकार के प्रमुख सलाहकार नील फर्गुसन ने 'संडे टाइम्स' को कहा कि बंद की स्थिति जून तक लागू रह सकती है। उन्होंने कहा कि हम ए उपाय जारी रखेंगे। मेरे विचार से यह लंबे समय तक होगा। संभवत: मई के अंत तक या शुरुआत जून तक यह जा सकता है। मई तक की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

16 जून से लागू हुआ नया नियम: सरकार ने डीजल पर बढ़ाया टैक्स, क्या आपके शहर में बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

अगला लेख