Publish Date: Sat, 11 Apr 2020 (18:15 IST)
Updated Date: Sat, 11 Apr 2020 (18:17 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया।
इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में उसे और कड़ा किया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया है कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि 30 अप्रैल के बाद पाबंदियां पूरी तरह हटाने का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 11 Apr 2020 (18:15 IST)
Updated Date: Sat, 11 Apr 2020 (18:17 IST)