Hanuman Chalisa

इंदौर में Lockdown बढ़ना तय, 10 से 20 दिन बढ़ेगा

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (17:27 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में जारी लॉकडाउन को 3 मई के बाद 10 से 20 दिन तक बढ़ाया जाएगा। इस महामारी के प्रकोप के कारण देशव्यापी लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म होने वाला है।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए हमने चिकित्सा के जानकारों, जन प्रतिनिधियों और अन्य संबद्ध पक्षों से विस्तृत चर्चा की है। इसके बाद तय किया गया है कि जिले में लागू लॉकडाउन को तीन मई के बाद 10 से 20 दिन तक बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने कड़ी मशक्कत के बाद शहर में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रित किया है। अभी हालात में 70 प्रतिशत तक सुधार है। स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है।

सिंह ने बताया कि शहर में कोविड-19 के नए मरीजों की तादाद में कमी आई है, जबकि इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कहा है कि जिले भर में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराया जाए और इसका उल्लंघन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सिंह ने बताया कि हमने इंदौर शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का आदेश पहले से जारी कर रखा है। लिहाजा इसकी अवधि बढ़ाने के लिए अलग से कोई आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है।

इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के 1513 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 72 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले के 250 से ज्यादा लोगों को इस संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

मणिपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

अगला लेख