Hanuman Chalisa

Lockdown हटाना महामारी का अंत नहीं : WHO

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (12:56 IST)
रियाद/नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं है बल्कि यहां से इसके अगले चरण की शुरुआत होती है, जिसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए।
कोरोना वायरस कोविड-19 पर जी-20 देशों की ‘वर्चुअल’ बैठक को संबोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा कि हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि जी-20 समूह के कई देश सामाजिक प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध हो। लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों को हटाना किसी देश में महामारी का अंत नहीं, अगले चरण की शुरुआत है।
 
तेद्रोस ने कहा कि अगले चरण में राष्ट्रों को अपने नागरिकों को वायरस की रोकथाम के लिए शिक्षित करना होगा, 
उन्हें इसमें भागीदार और सशक्त बनाना होगा। वायरस का प्रकोप दुबारा बढ़ने की स्थिति में उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार रहना होगा।
 
डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि प्रतिबंधों में ढील से पहले सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास 
कोविड-19 के हर मरीज का पता लगाने, उनकी जांच, उनके एकांतवास तथा देखभाल और उनके संपर्क में आए हर व्यक्ति की पहचान की पर्याप्त क्षमता मौजूद है। यदि मामले बढ़ते हैं तो उससे निपटने के लिए उनके स्वास्थ्य तंत्र में मामलों के अनुरूप पूरी सुविधा होनी चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख