Hanuman Chalisa

Lockdown कश्मीर के लिए नया नहीं, मौजूदा हालात ने बढ़ाई चिंता

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (20:48 IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन कश्मीर के लिए कोई नई बात नहीं है लेकिन कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के कारण हुआ यह 21 दिन का बंद जरूर नया है और आमतौर पर बंद के दौरान आक्रोश या विरोध देखने को मिलता है जबकि इस बार चहुंओर निराशा पसरी है।

रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब के मोहम्मद हमाद ने कहा, यह निश्चित तौर पर अतीत के अनुभवों से अलग है।क्लब के डिफेंडर ने कहा कि हताशा हालांकि उसी तरह की है। उन्होंने धारा 370 हटाए जाने के बाद वहां कराए गए बंद का हवाला देते हुए कहा, यह निराशाजनक है क्योंकि कुछ महीने पहले ही हम बंद झेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन क्या हमारे पास विकल्प है। कुछ नहीं। पूरी दुनिया के पास कोई विकल्प नहीं है। सभी को सब्र से काम लेना होगा। पिछले साल धारा 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में कई महीने बंद था और उस दौरान इंटरनेट तथा टेलीफोन भी नहीं चल रहे थे।

रीयल कश्मीर के सह मालिक संदीप चट्टू ने कहा, यह बंद पिछली बार से अलग है क्योंकि इसमें फोन और इंटरनेट काम कर रहा है।टीम के मिडफील्डर खालिद कय्यूम ने कहा, यह अतीत की तुलना में अलग तरह का बंद है। लेकिन कश्मीर के लोगों को पता है कि इस तरह के हालात का कैसे सामना करना है।

उन्होंने कहा, लोग एहतियात बरत रहे हैं और बिना वजह घर से नहीं निकल रहे।बंद के कारण टीम के विदेशी खिलाड़ी मेसन राबर्टसन और कालम हिगिनबाथम श्रीनगर में ही फंस गए हैं।

मेसन ने कहा, मैं अमेरिका में अपनी मंगेतर से मिलने जाने वाला था लेकिन अब नहीं जा सकूंगा।वहीं उनके साथी ने कहा, मैं 16 दिन से होटल के कमरे में बंद हूं। मैं जल्दी घर जाना चाहता हूं ताकि अपने परिवार को देख सकूं, लेकिन इस समय कुछ किया नहीं जा सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

सासन गीर और गिरनार जंगल सफारी 4 महीने के लिए बंद; 15 अक्टूबर तक नहीं दिखेंगे एशियाई शेर

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

कहां पहुंचा मानसून, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

अगला लेख