Publish Date: Thu, 27 May 2021 (17:31 IST)
Updated Date: Thu, 27 May 2021 (17:41 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के मामलों की रफ्तार कम नहीं हुई है। विधानसभा चुनावों के बाद से ही यहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में संक्रमण को रोकने के लिए कई पाबंदियों का ऐलान किया था। उन्होंने कुर्सी संभालते ही लॉकडाउन का ऐलान किया था।
अब लॉकडाउन को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शॉपिंग मॉल, बाजार, रेस्टोरेंट और बार, जिम और स्विमिंग पूल पर पाबंदियां जारी रहेंगी। पहले से प्रभावी लॉकडाउन 30 मई को समाप्त होने वाला था, जिसे बढ़ा दिया गया है।