rashifal-2026

योगी सरकार ने लिया यूपी में लॉकडाउन का फैसला, जानिए किस दिन होगा यूपी में लॉकडाउन…

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (14:28 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह फैसला आज कोविड नियंत्रण के लिए बनी टीम 11 के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान लिया गया है।

ALSO READ: भारत में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मौत
वर्चुअल मीटिंग के दौरान निर्देशित किया गया है कि रविवार पूर्ण लॉकडाउन सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्णतया बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे।
 
प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इस के साथ ही प्रदेश में बिना मास्क के कोई नहीं चल सकेगा। मास्क न लगाने वालों पर 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
 
उन्होंने इस दौरान कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। कोविड के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।
 
भरण-पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अपडेट कर ली जाए। सरकार जल्द ही इन्हें राहत राशि प्रदान करेगी। अंत्योदय सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशन वितरण कार्य की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाए। सरकार सभी जरूरतमंदों को राशन और भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

योगी सरकार ने किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

अगला लेख