shradh paksha
✕

Lockdown: ड्रोन की मदद से लोगों पर नजर रख रही है गुजरात पुलिस

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (12:27 IST)
अहमदाबाद। छतों पर पार्टी करते लोगों को पकड़ने से लेकर सड़कों पर खेलते युवाओं का पता लगाने में ड्रोन कैमरे गुजरात पुलिस की मदद कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए बंद का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

गांधीनगर के पुलिस उपाधीक्षक जी जी जसानी ने बताया कि बंद के दौरान लोगों के आवागमन पर नजर रखने के लिए राज्यभर में करीब 200 ड्रोन तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रोन की मदद से राज्यभर में 7,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें घर पर रहने के बजाए सड़कों पर घूमते पाया गया। उन्हें पुलिस की अधिसूचना का उल्लंघन करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अहमदाबाद जिला पुलिस उपाधीक्षक एस एच सारदा ने कहा, ‘अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस भी सामाजिक दूरी बनाए रखने और बंद को सख्ती से लागू करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। ड्रोन की मदद से पकड़ने जाने वाले औसतन 10 से 12 लोगों को रोजाना गिरफ्तार किया जा रहा है।‘

उन्होंने कहा, ‘कुछ इलाकों में वाहनों से नियमित गश्त करना मुश्किल है। इसका लाभ उठाकर बवला कस्बे में कुछ युवाओं ने एक मैदान में वॉलीबॉल खेलना आरंभ कर दिया था। वे ड्रोन कैमरे में ऐसा करते कैद हो गए जिसके बाद उनमें से 11 लोगों को पकड़ लिया गया।‘

पुलिस उपायुक्त प्रशांत सुम्बे ने बताया कि पुलिस ने सूरत में एक आवासीय इमारत की छत पर आयोजित हो रही ‘पकौड़ा पार्टी’ का ड्रोन की मदद से हाल में पता लगाया था।

पुलिस ड्रोन को देखने के बाद लोगों के बेतहाशा भागने के कई वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख