sawan somwar

Coronavirus: बांग्लादेश में सोमवार से 7 दिनों के लिए Lockdown, फैक्टरियां खुली रहेंगी

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (15:59 IST)
ढाका। बांग्लादेश में कोविड-19 के मामलों और मौतों में इजाफे के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से देश में 1 सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। 'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की।

ALSO READ: उद्धव ने कहा- नहीं लगा रहे लॉकडाउन, हालात और बिगड़े तो कहां से लाएंगे डॉक्टर और नर्स...
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 1 दिन में सर्वाधिक 6,830 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,24,594 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 50 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 9,155 पर पहुंच गई।
 
सत्तारूढ़ आवामी लीग के महासचिव कादर ने कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सोमवार से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है, क्योंकि देश में कोरोनावायरस के मामले और उससे होने वाली मौतें बढ़ रही हैं।



ALSO READ: भाजपा नेता का बड़ा बयान, लोगों को लॉकडाउन की धमकी दे रहे हैं महाराष्‍ट्र के सीएम

उन्होंने कहा कि हालांकि यह आदेश जरूरी एवं आपात सेवाओं पर लागू नहीं होगा। खबर के अनुसार फैक्टरियां खुली रहेंगी और श्रमिक स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए पालियों में काम करेंगे। 'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार जन प्रशासन राज्यमंत्री फरहाद हुसैन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी कार्यालय एवं अदालते बंद रहेंगी जबकि कारखाने एवं मिलें पालियों में चलती रहेंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

अगला लेख