biodatamaker

लीबिया में Corona के कारण 10 दिनों के लिए बढ़ा Lockdown

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (17:25 IST)
त्रिपोली। लीबिया में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए देश के कई हिस्सों में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। जीएनए राष्ट्रपति परिषद ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

जीएनए की तरफ से गुरुवार रात को जारी बयान के अनुसार जीएनए ने दस दिनों के लिए स्थानीय समय अनुसार रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने शुक्रवार,शनिवार को पूरे दिन लॉकडाउन लगाने की भी घोषणा की हैं।

कर्फ्यू के दौरान शहरों में लोगों की गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और पार्क तथा रिसोर्ट वाले इलाकों में विशेष रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि सरकार से मान्यता प्राप्त मेडिकल और अन्य आवश्यक सामान वाली दुकानों को कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

इस बीच लीबिया राष्ट्रीय बीमारी रोकथाम केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 404 नए मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,879 हो गई हैं।
केंद्र के अनुसार इस दौरान 12 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 652 हो गई है तथा अब तक देश में 107 लोगों की जान भी जा चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख