sawan somwar

COVID-19 : रूस में समाप्त हुआ Lockdown, कुछ पाबंदियां रहेंगी जारी

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (23:25 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशव्यापी आंशिक आर्थिक बंद (लॉकडाउन) को समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

पुतिन ने सोमवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि मंगलवार से किन औद्योगिक संयंत्रों को पुन: शुरू किया जा सकता है, यह तय करना रूसी संघ के क्षेत्रीय राज्यपालों पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि नौकरियों को संरक्षित करना और अर्थव्यवस्था को चालू रखना आवश्यक है, बशर्ते कि कामगार स्वच्छता मानदंडों का कड़ाई से पालन करें।

पुतिन ने मार्च के अंत में आर्थिक बंद का आदेश दिया था। हालांकि प्रमुख औद्योगिक संयंत्रों और कुछ अन्य क्षेत्रों में परिचालन जारी रखने की अनुमति दी गई थी। रूस के अधिकांश लोगों को घर पर रहने का आदेश दिया गया था। उन्हें सिर्फ नजदीकी स्टोर, दवा दुकानों और डॉक्टरों के पास जाने की छूट थी।

पुतिन ने संबोधन में कहा कि मॉस्को क्षेत्र अपने सभी औद्योगिक संयंत्रों और निर्माण स्थलों को मंगलवार से काम शुरू करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्र इसका अनुसरण कर सकते हैं।

हालांकि अभी गैर-खाद्य स्टोर, हेयर ड्रेसर, कार डीलर और सेवा क्षेत्र के अधिकांश अन्य उद्यम बंद रहेंगे। पुतिन ने कहा कि फिर से संक्रमण की नई लहर से बचने के लिए पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाना होगा।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, गौतम अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हुए खारिज

Uttarakhand Cloudburst: चमोली में भारी बारिश से तमक नाले में आया सैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO का जवान लापता

इस्लामी नाटो : क्या मोदी-नेतान्याहू की नजदीकियों का जवाब देने के लिए साथ आए पाक, सऊदी और तुर्की?

MP Rain: राजगढ़ में उफनते नाले में समाई कार, भोपाल और आगर मालवा में स्कूल बंद

अगला लेख