Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा- इंदौर समेत 4 शहरों में 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है Lockdown

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (23:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के 4 बड़े शहरों इंदौर, भोपाल उज्जैन और खरगोन में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रह सकता है क्योंकि यहां कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति खराब है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम इन शहरों में लॉकडाउन को समाप्त करने की स्थिति में होंगे।
 
टीवी चैनल इंडिया न्यूज से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का आधा हिस्सा कोरोना संक्रमण मुक्त है। मुरैना, छिंदवाड़ा, ग्‍वालियर, विदिशा ऐसे जिले हैं, जहां पर इस महामारी के पॉजिटिव केस नहीं आए हैं जबकि कुछ जिलों में मामूली पॉजिटिव केस आए हैं, जिन्हें हमने नियंत्रित कर लिया है।
 
शिवराज सिंह ने साफ कहा कि इंदौर, भोपाल, उज्‍जैन, खरगोन ये जिले ऐसे हैं, जहां मुझे नहीं लगता कि हम इन शहरों में 3 मई को लॉकडाउन को खत्म करने की हालत में होंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैंने मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी विस्तृत समीक्षा की है। हमने तय किया है कि जहां कोरोना वायरस संक्रमण नहीं हैं, वहां पर सामान्य रूप से गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी, लेकिन जहां स्थितियां खराब हैं, वहां पर नहीं लगता कि 3 मई के बाद लॉकडाउन को खत्म करने की स्थिति में रहेंगे।
 
शिवराज ने आरोप लगाया कि विदेशी जमातियों के कारण ही भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैला है और कई पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें, स्वयं को और परिवार को कोरोना वायरस से बचाने के सभी उपाय अपनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख