Hanuman Chalisa

UV-Led बल्ब से होगा Coronavirus का खात्मा, लेकिन रखना होगा यह ध्यान

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (17:26 IST)
न्यूयॉर्क। पराबैंगनी (यूवी) प्रकाश उत्सर्जक डायोड (यूवी-एलईडी) कोरोनावायरस को तेजी से, आसानी से और किफायती तरीके से मारने में कारगर साबित हो सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में कहा गया है कि इस नवोन्मेष का इस्तेमाल वातानुकूलन और जल प्रणालियों में भी किया जा सकता है।
 
'जर्नल ऑफ फोटोकेमिस्ट्री एंड फोटोबॉयोलॉजी बी: बॉयोलॉजी' में प्रकाशित अनुसंधान के तहत कोरोनावायरसों के परिवार के किसी वायरस पर यूवी-एलईडी विकिरण की विभिन्न तरंगों की रोगाणुनाशन क्षमता का आकलन किया गया।
ALSO READ: इंग्लैंड में फैलती कोरोना की नई किस्म कितनी घातक
अमेरिका स्थित 'अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ तेल अवीव यूनिवर्सिटी' के अध्ययन की सह लेखिका हदस ममने ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोनावायरस को नष्ट करने के प्रभावी समाधान ढूंढ रही है। वैज्ञानिक ने कहा कि किसी बस, ट्रेन, खेल के मैदान या विमान को रासायनिक पदार्थों के छिड़काव से संक्रमणमुक्त करने में लोगों और रसायन को सतह पर काम करने के लिए समय की आवश्यकता होती है।
ALSO READ: सावधान, बाजार में नकली कोरोना वैक्सीन की भरमार
ममने ने कहा कि एलईडी बल्बों पर आधारित संक्रमणमुक्त करने की प्रणालियां वायु-संचरण प्रणाली एवं एयर कंडीशनर में लगाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने पाया कि पराबैंगनी किरणें उत्सर्जित करने वाले एलईडी बल्बों की मदद से कोरोनावायरस को मारना बहुत आसान है। मैंने सस्ते और आसानी से उपलब्ध एलईडी बल्बों की मदद से वायरस को मारा।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि प्रणाली को इस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए ताकि व्यक्ति प्रकाश के सीधे संपर्क में न आए, क्योंकि घरों के भीतर सतहों को संक्रमणमुक्त करने के लिए यूवी-एलईडी का इस्तेमाल बहुत खतरनाक होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने किया सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख