Biodata Maker

बड़ी खबर, यूपी में अब कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन मिलेगा अवकाश

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (14:15 IST)
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन अवकाश देने का फैसला लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार के इस फैसले से सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन भागदौड़ से निजात मिल सकेगी।

उत्‍तर प्रदेश पहला ऐसा राज्‍य है जिसने कर्मचारियों के हित में इस तरह का फैसला लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक औषधियों, मेडिकल उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

प्रदेश में गुरुवार को 45 साल से ऊपर के लोगों के ‍वैक्सीनेशन का कार्य 5000 केन्‍द्रों पर किया गया। प्रदेश में अब फोकस टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। इसमें ज्‍यादा से ज्‍यादा संपर्क में रहने वाले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
 

वही जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्‍चा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्‍वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार के इस फैसले से हम सभी बेहद खुश हैं। टीकाकरण के दिन ए‍क दिन का अवकाश मिलने से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख