Daily Horoscope
✕

Coronavirus : चीन के शंघाई में बड़े पैमाने पर कोरोना जांच, लॉकडाउन का दिया आदेश

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (23:15 IST)
बीजिंग। चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के यांगपु जिले में सभी 13 लाख निवासियों की शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच का आदेश दिया गया और कम से कम इसके नतीजे आने तक उन्हें अपने घरों के अंदर रहने को कहा गया है। इस हफ्ते संपन्न हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दी गई, जिसके बाद से चीन ने कोविड-19 के प्रति अपनाई गई अपनी कड़ी नीति से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है।

उल्लेखनीय है कि गर्मियों के मौसम में 2.5 करोड़ की आबादी वाले शहर में दो महीने का लॉकडाउन लागू होने के कारण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था। खाद्य सामग्री की कमी हो गई थी और निवासियों एवं अधिकारियों के बीच टकराव देखने को मिले थे। लॉकडाउन की शुरूआत में अधिकारियों ने कहा था कि यह महज कुछ दिनों की बात है लेकिन फिर इसकी समय सीमा बढ़ाते चले गए।

इस हफ्ते संपन्न हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दी गई, जिसके बाद से चीन ने कोविड-19 के प्रति अपनाई गई अपनी कड़ी नीति से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है। देशभर में, पूर्व में शंघाई से लेकर पश्चिम में तिब्बत तक कड़े नियम लागू किए गए हैं, जहां लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिले हैं।

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि तिब्बत में स्थानीय निवासी और हान चीनी मूल के लोग ल्हासा की सड़कों पर 74 दिनों से लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर बुधवार को बनाई गई थी।
ल्हासा में 2008 में सरकार विरोधी रक्त रंजित प्रदर्शन होने के बाद से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बीच, चीन में शुक्रवार को कोविड के 1337 नए मामले सामने आए।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

‘एंटी भारत समिट’ बन गया था हैदराबाद का कार्यक्रम! जियाकोमो के विवादित बयान पर राहुल गांधी के हंसने पर भड़की भाजपा

अगला लेख