khatu shyam baba

कोवोवैक्स का बच्चों पर ट्रायल, परीक्षण में शामिल होंगे 7-11 साल के बच्चे

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (10:10 IST)
पुणे। कोरोना वायरस से बचाव हेतु वैक्सीन से वंचित रहे बच्चों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कोवोवैक्स वैक्सीन के फेज 2/3 का ट्रायल शुरू हो गया। यह परीक्षण फिलहाल 7 से 11 साल के बच्चों पर किया जा रहा है। इधर दिल्ली में भी हमदर्द चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में कोवोवैक्स के दूसरे चरण के परीक्षण के लिए वॉलिंटियर्स की भर्तियां शुरू हो गई हैं।

ALSO READ: मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल शीर्ष पर, अडानी की संपत्ति 3.65 लाख करोड़ बढ़ी
 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर संजय ललवानी ने बताया कि पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ने बुधवार को 7 और 11 साल की उम्र के बच्चों के बीच कोवोवैक्स के 2/3 चरण के ट्रायल शुरू कर दिए हैं। ट्रायल के लिए 9 बच्चे भर्ती किए गए हैं। वैक्सीन के इस चरण के परीक्षण के लिए देश में 9 केंद्रों की पहचान की गई है। भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भी इनमें शामिल है।

ALSO READ: चुनाव आयोग ने अपलोड नहीं किए भवानीपुर में मतदान के आंकड़े, भाजपा ने पूछा सवाल
 
भारत में बच्चों पर कोविड के खिलाफ वैक्सीन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसमें शामिल होने की उम्र 2 से 17 साल है। पुणे में शुरू हुए ट्रायल के दौरान बच्चों को 21 दिन के अंतराल पर 2 डोज दिए जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से भारत लाई गई नोवोवैक्स वैक्सीन का भारतीय स्वरूप कोवोवैक्स है।
 
भारत के दवा नियामक ने जुलाई में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को दो से 17 साल की आयु की उम्र के बच्चों पर कोवोवैक्स के दूसरे चरण के परीक्षण के लिए कुछ शर्तों के साथ कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (सीईसी) की सिफारिशों के आधार पर अनुमति दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख