Daily Horoscope
✕

खंडवा में कोरोना विस्फोट के बाद कलेक्टर और SP को हटाया गया

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2020 (00:29 IST)
खंडवा। खंडवा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार देर रात खंडवा कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल और पुलिस अधीक्षक शिवदयाल को हटा दिया।

अनय द्विवेदी को खंडवा कलेक्टर बनाया गया है, वहीं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह होंगे। अनय द्विवेदी को तेजतर्रार अधिकारी माना जाता है।

इससे पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में असफल रहने पर इंदौर और उज्जैन में प्रशासनिक फेरबदल किया जा चुका है।
 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा में खंडवा को लेकर चिंता जताई थी। खंडवा में एक संक्रमित कॉलोनी में एक ही दिन में कोरोना के 69 मामले सामने आए थे।

संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अमले की लापरवाही सामने आई। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा था कि किसी भी प्रकार की  लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख