Hanuman Chalisa

केरल में फिर Corona के 32000 मामले, महाराष्ट्र में 4342

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (20:02 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 32 हजार 97 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,22,133 हो गई, जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गई। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 4 हजार 342 नए मामले आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,74,307 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.41 प्रतिशत हो गई है। राज्य में अब तक 3,19,01,842 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 21,634 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 38,60,248 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,40,186 हो गई है।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
त्रिशूर जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 4,334 नए मरीज सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,768, कोझिकोड में 3,531, पलक्कड़ में 2,998, कोल्लम में 2,908, मलप्पुरम में 2,664, तिरुवनंतपुरम में 2,440, कोट्टयम में 2,121, अलाप्पुझा में 1709, कन्नूर में 1,626, पथानमथिट्टा में 1,267, इडुक्की में 1,164 और वायनाड में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,012 नए मामले सामने आए।

केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 5,68,087 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,282 लोग अस्पतालों में हैं।

महाराष्ट्र में  4342 मामले : दूसरी ओर, महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 4 हजार 342 नए मामले आए हैं। 4 हजार 755 लोगों की रिकवरी हुई, जबकि 55 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 50 हजार 607 है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 64 लाख 73 हजार 674 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 551 हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख