Hanuman Chalisa

केरल में Corona के 21116 नए मामले, आंध्र प्रदेश में 10 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (00:06 IST)
तिरुवनंतपुरम/अमरावती। केरल में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 21,116 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37,46,121 हो गई जबकि 197 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,246 पर पहुंच गई। वहीं आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,501 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,98,603 हो गई है। वहीं महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,696 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,296 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 35,67,492 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,79,303 हो गई है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,30,768 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 16.15 प्रतिशत हो गई है। केरल में अब तक 2.99 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। त्रिशूर में कोविड-19 के सर्वाधिक 2873 नए मरीज सामने आए।

इसके बाद मलाप्पुरम में 2824, एर्नाकुलम में 2527, कोझिकोड में 2401, पलक्कड में 1948, कोल्लम में 1418, कन्नूर में 1370, अलाप्पुझा में 1319, तिरुवनंतपुरम में 955 और कोट्टयम में कोरोनावायरस संक्रमण के 925 नए मामले सामने आए।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,99,903 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 4,72,523 लोगों को घरों अथवा सरकारी केन्द्रों में पृथकवास में रखा गया है और 27,380 लोग अस्पतालों में हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,501 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,98,603 हो गई है। वहीं महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,696 हो गई है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,697 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,69,169 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,738 रह गई है।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
संक्रमण के नए मरीजों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 315 मरीज सामने आए। इसके बाद एसपीएस नेल्लोर में 242, चित्तूर में 174, पश्चिम गोदावरी में 150, कृष्णा में 147, गुंटूर में 141, विशाखापत्तनम में 109 और प्रकाशम में कोरोनावायरस संक्रमण के 107 नए मरीज मिले।

कृष्णा जिले में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी और एसपीएस नेल्लोर में दो-दो मरीजों की मौत हुई जबकि विशाखापत्तनम में एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे क्या वजह? ममता बनर्जी या BJP- किसे मिलेगा फायदा

Hell-Hole : 'नरक' वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद के बाद 24 घंटे में ही डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, भारत ने क्या कहा

CM मोहन यादव की पहल रंग लाई, गेहूं खरीदी का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को बड़ी राहत

Election 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, 92 प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु में 84 प्रतिशत

डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क और रेल ओवरब्रिज का CM योगी ने किया निरीक्षण, निर्माण तेज करने के निर्देश

अगला लेख