Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केन रिचर्ड्सन के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (12:55 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन के खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के कारण उन्हें टीम से अलग कर दिया गया है और उनकी जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
 
कोरोना के खतरे के चलते रिचर्ड्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच भी नहीं खेल पाएंगे। रिचर्ड्सन ने गुरुवार को दरअसल गले में हल्के दर्द की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उनके खून के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया था और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें सबसे अलग रखा गया है।
ALSO READ: Corona virus : डोनाल्ड ट्रंप का सुझाव, एक साल के लिए स्थगित कर दिए जाएं ओलंपिक
29 वर्षीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फरवरी-मार्च में हुई वनडे टीम में भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारा मेडिकल स्टाफ रिचर्ड्सन के गले में संक्रमण का उपचार कर रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिचर्ड्सन को टीम के अन्य खिलाड़ियों से दूर रखना होगा। रिचर्ड्सन पिछले 14 दिन के दौरान विदेश यात्रा पर भी गए थे।
 
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के तीनों मैच बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। रिचर्ड्सन की जगह फिलहाल सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

अगला लेख