Hanuman Chalisa

तिरंगा फहराने के बाद बोले केजरीवाल, कोरोना प्रतिबंधों में जल्द दी जाएगी ढील

Webdunia
मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (13:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि लोगों की आजीविका प्रभावित हो, इसलिए जल्द से जल्द कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।
 
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पाबंदियां लगाई गई हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोविड से सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली वालों को हुआ है। हम नहीं चाहते कि आपकी आजीविका पर असर पड़े लेकिन आपका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें पाबंदियां लगानी पड़ीं।
 
दिल्ली सरकार ने कोविड की स्थिति में सुधार के मद्देनजर हाल में सप्ताहांत कर्फ्यू और दुकानें खोलने की सम-विषम योजना को हटाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था जिसे उपराज्यपाल ने अस्वीकृत कर दिया था।
 
केजरीवाल ने कहा कि पिछले हफ्ते कुछ व्यापारी आए थे और उन्होंने कहा कि उन्हें सम-विषम योजना और सप्ताहांत कर्फ्यू के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपराज्यपाल कुछ प्रस्तावों पर सहमत हुए और कुछ पर सहमत नहीं हुए। हम इन प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटा देंगे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran के बीच 'महानायक' बनेंगे व्लादिमीर पुतिन? शहबाज शरीफ रहे नाकाम, अब रूस कराएगा अमेरिका-ईरान का समझौता

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Yogi Adityanath का TMC पर तीखा हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण, माफियाराज और कट मनी से जकड़ा बंगाल’

49 बस स्टेशनों का कायाकल्प: Yogi Adityanath सरकार का बड़ा फैसला, PPP मॉडल पर बनेंगे वर्ल्ड क्लास टर्मिनल

अगला लेख