suvichar

Corona से 4 कदम आगे केजरीवाल सरकार, स्थायी Lockdown से इंकार

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (14:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 'आप'की सरकार कोरोना वायरस (Corona Virus) से चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि 17 हजार से अधिक मामलों में से केवल 2100 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य मरीजों का उपचार घर पर ही चल रहा है। 
 
मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि हम स्थायी लॉकडाउन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कोविड-19 से मरीजों की मौत ना हो। अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए एक ऐप भी डेवलप कर रहे हैं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि हमने संक्रमित मरीजों के लिए बड़ी संख्या में बेड का प्रबंध किया हैं, कोविड-19 के 17 हजार से अधिक मामलों में से केवल 2100 मरीज अस्पतालों में हैं। पिछले 15 दिनों में संक्रमण के मामलों में 8500 की वृद्धि हुई, लेकिन केवल 500 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए, अधिकतर लोगों का उपचार घर पर किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि आज कोई यह नहीं कह सकता कि एक महीना या दो महीने और लॉकडाउन कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा। हम स्थायी लॉकडाउन नहीं कर सकते। अगर कोरोना रहेगा तो इसका इलाज करने का इंतजाम भी करना पड़ेगा। हमारी पूरी सरकार इस समय कोरोना के मरीजों का इलाज करने पर ध्यान दे रही है।
 
मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के कुल 17 हजार 386 केस हैं। उसमें से 7 हजार 846 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 398 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिन में 8500 मरीज़ बढ़े हैं, लेकिन अस्पतालों में सिर्फ 500 मरीज ही भर्ती हुए हैं। ज्यादातर लोगों को हलके लक्षण हैं और वे घर में ही ठीक हो रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख