Hanuman Chalisa

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन, ऑटो चालकों को वित्तीय मदद...

Webdunia
मंगलवार, 4 मई 2021 (13:47 IST)
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार अगले दो महीने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 72 लाख राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन तथा ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन दो महीने तक लागू रहेगा। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली में हालात सुधरेंगे और लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 1.56 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों में से प्रत्येक को 5-5 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी थी और इस बार भी उनकी मदद करेगी।

कोविड-19 के मामलों में लगातार तेज बढ़ोतरी के कारण 10 मई तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

रूस के तेल उत्पादन में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?

अगला लेख