suvichar

corona: कर्नाटक सरकार ने जारी की एड्वाइजरी, मास्क लगाएं और कोविड नियमों का करें पालन

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (21:02 IST)
Karnataka government issued Corona advisory : कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में बढ़ोतरी और कोरोनावायरस के नए स्वरूप जेएन.1 (JN.1.) से संक्रमण के मामले सामने आने पर लोगों को मास्क लगाने और कोविड-19 संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने के लिए कहा है।
 
कर्नाटक में कोरोनावायरस को लेकर गठित कैबिनेट की उपसमिति ने कुछ उपायों को अपनाने का निर्णय लिया है। इन उपायों में उनमें मास्क पहनना, लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजना, सामाजिक दूरी जैसे कोविड-19 संबंधी उचित व्यवहार का पालन करना, 7 दिन का गृह क्वारंटाइन और संक्रमित मरीजों को छुट्टी देना शामिल है।
 
कॉर्बेवैक्स टीके की 30,000 खुराकें प्राप्त करने का निर्णय : बुजुर्गों और कई बीमारियों से पीड़ित लोगों को 'एहतियाती टीका' लगाने और इस उद्देश्य से केंद्र से कॉर्बेवैक्स टीके की 30,000 खुराकें प्राप्त करने का भी निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सरकार द्वारा जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे, क्योंकि नया साल भी करीब है।
 
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार सभी लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह अनिवार्य है। सर्दी, बुखार जैसे लक्षणों वाले बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाना चाहिए और घर पर ही निगरानी में रखना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो परीक्षण भी कराया जाए।
 
मंत्री ने दोहराया कि लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोगों की अभी तक कोई जांच नहीं की गई है।
 
कैबिनेट उपसमिति की यह पहली बैठक थी जिसमें राव के साथ समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल और उच्च शिक्षामंत्री एमसी सुधाकर ने भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई पाबंदी नहीं लगा रही, लेकिन भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने का परामर्श है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख