dharma sangrah
✕

कोरोना वैक्सीन लगाने से बीमार पड़ा वॉलेंटियर, जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका ट्रायल

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (08:28 IST)
वॉशिंगटन। बाजार में जल्द ही कोरोना वैक्सीन (CoronaVirus) आने की उम्मीद कर रहे लोगों को उस समय बड़ा झटका लगा जब जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) को वैक्सीन का ट्रायल अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। दरअसल कंपनी ने यह कदम उस समय उठाया जब वैक्सीन लगाने के बाद एक शख्स बीमार पड़ गया।
 
जॉनसन एंड जॉनसन ने इस मामले में बयान जारी कर कहा कि एक वॉलेंटियर के बीमार होने के कारण कंपनी ने अपने ट्रायल को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
 
जॉनसन एंड जॉनसन ने हाल ही में इस वैक्सीन के आखिरी फेज का ट्रायल शुरू किया था। ट्रायल शुरू करते समय कंपनी ने कहा था कि अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको और पेरू में 60 हजार लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।
 
अमेरिका में चार वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के आखिरी फेज में हैं। इनमें से एक जॉनसन एंड जॉनसन की एडी26-सीओवी2-एस वैक्सीन भी शामिल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अगला लेख