Covid-19 : इजराइल में 3 हफ्ते का लॉकडाउन, PM बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (09:45 IST)
तेल अवीव। इजरायल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों के बाद पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। कोरोना महामारी के बाद इजराइल पहला देश होगा, जहां लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोबारा तीन हफ्ते के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है यह लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा।
 
इजराइल देशभर में दोबारा लॉकडाउन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस दौरान लोगों को अपने घर से 500 मीटर के दायरे में ही रहना होगा। हालांकि वे सीमित समय के लिए काम पर जा सकते हैं। 
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'चिकित्सा विशेषज्ञों ने मुझे बताया कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था एक लाल झंडा उठाती है, तो वे मुझे हमें अलर्ट कर रहे हैं कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने इस दौरान सर्दियों का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल शुक्रवार से बंद हो जाएंगे और व्यवसायों और सार्वजनिक क्षेत्र के नियोक्ताओं के लिए नियम सख्त हो जाएंगे। टाइम्स ऑफ इज़राइल के मुताबिक रोश हशनाह (रोश हशाना यहूदी धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्योहार है।) की शुरुआत से कुछ घंटे पहले शुक्रवार को लॉकडाउन लागू होगा।
ALSO READ: संसद का मानसून सत्र आज से, कोरोना महामारी के कारण बदल जाएगा कार्यवाही का दृश्य
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से फेस मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि 'मुझे पता है कि इन फैसलों की बहुत बड़ी कीमत है, हम पूरे परिवार के साथ छुट्टियां नहीं मना सकते हैं। यह दूसरी बार है जब इजरायल की सरकार को COVID-19 महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन लागू करना पड़ा। 
   
दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में 2.43 लाख नए मामले सामने आए हैं और 3,905 लोगों की जान चली गई है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनियाभर में अब तक 2 करोड़ 91 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 28 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 72 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।
 
अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 65 लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से सबसे अधिक कैलीफोर्निया प्रभावित हुआ है। यहां पर इस संक्रमण के अब तक 7,59,437 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद फ्लोरिडा 6,60,000 और न्यूयॉर्क में 4,44,365 मामले दर्ज किए गए हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह

बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस पर हमला

TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला

विज्ञान मंथन यात्रा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी : मोहन यादव

PM मोदी से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

अगला लेख
More