suvichar

अगस्त से पहले फिर शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (16:38 IST)
नई दिल्ली। घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से बहाल करने की घोषणा करने के 3 दिन बाद नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भारत अगस्त से पहले अच्छी-खासी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोशिश करेगा।

कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए केंद्र ने 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया था और तब से सरकार ने सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी थी।

पुरी ने एक फेसबुक लाइव सत्र के दौरान कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि अगस्त या सितंबर से पहले हम पूर्ण रूप से ना सही, लेकिन अच्छी-खासी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, मैं इसकी तारीख (अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की) नहीं बता सकता।
लेकिन यदि कोई व्यक्ति कहता है कि क्या यह अगस्त या सितंबर तक हो सकता है, तो मेरा जवाब होगा कि इससे पहले क्यों नहीं और यह यह स्थिति पर निर्भर करता है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख