Hanuman Chalisa

COVID-19 : चीन से हो रही इंफ्रारेड थर्मामीटर की तस्करी, डीआरआई ने किया सतर्क

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2020 (17:43 IST)
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चीन से इंफ्रारेड थर्मामीटर की तस्करी रोकने के लिए देशभर में सीमा शुल्क की विभिन्न इकाइयों को अलर्ट जारी किया है। इस कदम का महत्व इसलिए भी है क्योंकि कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के कारण देश में इस तरह के थर्मामीटर की मांग बहुत बढ़ गई है।

एक अधिकारी ने बताया, डीआरआई ने विदेश से आयात-निर्यात के काम में जुटे दिल्ली में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो और कार्गो एयरपोर्ट तथा देश में अन्य स्थानों के लिए एक अलर्ट जारी कर इस तरह की तस्करी पर नजर रखने को कहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं जिससे पता चलता है कि तस्कर अवैध तरीके से इसे लाने के प्रयास कर सकते हैं। भारत में इस तरह के उत्पाद को लाने के लिए हो सकता है कि बिल पर इसकी कीमत कम दिखाई जाए।

सीमा शुल्क से बचने के लिए देश में लाए जाने वाले माल की कीमत कम बताई जा सकती है, इससे सरकारी खजाने को नुकसान होगा। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

नामी कंपनी के इंफ्रारेडया थर्मल थर्मामीटर की कीमत 3500 रुपए से 8000 रुपए तक हो सकती है। अधिकारियों को आशंका है कि भारत में सामान भेजने के लिए तस्करों द्वारा दुबई बंदरगाह के मुक्त व्यापार क्षेत्र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

डीआरआई द्वारा हाल में जारी अलर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था और स्थानीय उत्पादकों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी किसी भी कोशिशों को नाकाम करने के लिए कड़ी चौकसी बरतने की जरूरत है।
वित्त मंत्रालय के अंतर्गत डीआरआई केंद्रीय आर्थिक खुफिया एजेंसी है जो वाणिज्यिक फर्जीवाड़ा रोकने का काम करती है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग ? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, 5 दिन में बाबा बर्फानी का 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

Iran : तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अगला लेख