Biodata Maker

7 जून से Indore में Unlock-2, जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (22:55 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के बाद प्रशासन ने अनलॉक- 2 के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है। रविवार शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। 7 जून से किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल खुलेंगी। यानी सोमवार से शुक्रवार शाम तक।

दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिलेगा। इसका समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 7 जून से शहर को कई छूटें मिलेंगी।  शादियों को लेकर अभी 15 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है।
<

कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा धारा-144 के तहत इंदौर जिले में वर्तमान प्रभावशील कोरोना कर्फ्यू के चलते अतिरिक्त गतिविधियों को प्रतिबंध मुक्त करने का आदेश जारी #COVID19 #CoronaCurfew #section144 pic.twitter.com/6lgX7WjOdk

— Collector Indore (@IndoreCollector) June 6, 2021 >
7 जून से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
 
- खेरची किराना दुकानें अब सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी।
- चोइथराम मंडी में सिर्फ प्याज मिलेगी। 
- अनाज मंडियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर खरीदी-बिक्री हो सकेगी।
- होटल और रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे।
- थोक बाजारों की किराना दुकान सिर्फ 5 दिन खुलेंगी।
- निर्माण कार्य सप्ताह में 6 दिन होंगे।
- मोटर-पम्प रिपेयरिंग दुकानें खुलेंगी।
- स्टेशनरी, थोक कॉपी किताबों की दुकान 5 दिन खुलेंगी। 
- सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट, व्यापारियों, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट के ऑफिस एवं गोडाउन खुलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 2 समूहों में हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, धारा 144 लागू

यूपी के किसानों के लिए राहत, अब इस टोल-फ्री नंबर पर दें फसल के नुकसान की जानकारी

बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा : योगी आदित्यनाथ

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, 6.15 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

जनता के नेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी की छवि और निखरी

अगला लेख