Hanuman Chalisa

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से इंदौर पुलिस की मनुहार

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2020 (14:39 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अपने मूल निवास स्थानों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने जगह-जगह भोजनशालाएं खोल दी हैं।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रवासी मजदूरों और गरीब तबके के अन्य राहगीरों के लिये जिले के क्षिप्रा, सिमरोल, बड़गोंदा, मानपुर, किशनगंज और बेटमा क्षेत्रों में भोजनशालाएं चलायी जा रही हैं। पुलिस कर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों द्वारा इन भोजनशालाओं का जिम्मा संभाला जा रहा है।
 
पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं भोजनशालाओं के बाहर बैनर भी लगा रखा है जिस पर मनुहार भरे लहजे में लिखा है- ‘कृपया भोजन करके जाएं।‘ प्रवासी मजदूरों के लिये अलग-अलग स्थानों पर पेयजल का भी इंतजाम किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि खासकर महाराष्ट्र और गुजरात से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूर इंदौर जिले से होते हुए अपने मूल निवास स्थानों की ओर जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो चिलचिलाती गर्मी के बीच अपने परिवार के साथ सैकड़ों किलोमीटर का मुश्किल सफर तय करने के लिये पैदल ही चल पड़े हैं। घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों में उत्तरप्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है।
 
यातायात पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी पिछले कई दिनों से इंदौर जिले के क्षिप्रा क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन के वैध पास वाले उन वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है जो प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्यों तक ले जा रहे हैं। गुजरात सरकार ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए बड़ी तादाद में ऐसे पास जारी किए हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

कांग्रेस की PAC की बैठक में दिग्विजय के खिलाफ नेताओं ने खोला मोर्चा, पटवारी के बयान से मतभेद पर उठे सवाल

राजस्थान के भीलवाड़ा में चोर नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए और दुकान से 40 मोबाइल चुराकर ले गए

SC On Ethanol Blending Policy : SC में BPCL एथेनॉल विवाद पर सुनवाई, केंद्र ने कहा- 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य नहीं बदलेगा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोली- श्रेय लिया तो जिम्मेदारी भी लें

अगला लेख