biodatamaker

दिवंगत TI देवेन्द्र चन्द्रवंशी की पत्नी के खाते में जमा हुए 50 लाख, कोरोना से गई थी जान

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (23:35 IST)
इंदौर। इंदौर में कोराना संक्रमण से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवाने वाले जूनी इंदौर थाने में पदस्थ रहे टीआई देवेन्द्र चन्द्रवंशी की पत्नी श्रीमती सुषमा के खाते में गुरुवार शाम 50 लाख रुपए की राशि जमा कर दी गई।
 
मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के तहत शिवराज सिंह चौहान ने परिजन को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

अपर कलेक्टर कीर्ति खुरासिया ने कहा कि इंदौर के कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश के बाद आज सायंकाल ही यह राशि श्रीमती सुषमा के खाते में जमा हो गई है।
 
पुलिस कंट्रोल रूम में 3500 के नोट मिलने से सनसनी : इंदौर में अलग-अलग इलाकों में नोट फेंकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में भी 3500 के नोट मिलने से सनसनी फैल गई।  आरआई ने तत्काल नोटों को प्लास्टिक के एक बैग में सुरक्षित ढंग से रखवाया। 
 
आरआई जयसिंह तोमर ने बताया कि सभी नोट 500-500 के हैं। ये एक बंडल के रूप में एक साथ पुलिस कंट्रोल रूम के मेन गेट के नीचे पड़े मिले हैं।
 
घटना को लेकर कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने चेक किए लेकिन जहां नोट मिले वह क्षेत्र कंट्रोल रूम के मेन गेट पर लगे कैमरे की जद में नहीं आता,  इसलिए ये नहीं पता चल रहा है कि ये नोट किसके गिरे हैं। 
 
आरआई ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध नोट संक्रमित कर फेंकता तो अलग-अलग फेंकता, लेकिन नोट किसी के गिरे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है। 

हमने उसे सुरक्षित रखवाया है और जांच भी करवा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नोट को लेकर कोई भी क्लेम करने नहीं आया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

अगला लेख