Hanuman Chalisa

Indore Coronavirus Update: 1781 नए मामले, कोरोना कर्फ्यू का होगा सख्ती से पालन, अनावश्यक घूमने वालों की होगी गिरफ्तारी

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (01:09 IST)
इंदौर। Corona Curfew Indore : जिले में कोरोना की दूसरी लहर कहर ढा रही है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 1781 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। करीब 8 दिनों से 1,500 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए इंदौर में आज से अगले 9 दिनों तक (30 अप्रैल) कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
ALSO READ: बड़ी राहत : अब और सस्ता हो जाएगा Remdesivir इंजेक्शन, सरकार ने हटाया आयात शुल्क, सप्लाई भी बढ़ेगी
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि पाबंदियों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले और विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक पुलिस इतनी सख्ती नहीं दिखा रही थी। 
 
अभी देखने में आ रहा था कि कई लोग अनावश्यक रूप से घूम रहे थे और कई टोकने पर इसका विरोध करते थे। केवल सब्जी वालों, दूध डेयरी और किराना की दुकानों को छूट रहेगी। अस्थायी सब्जी मंडी भी बंद कराई जाएगी।
<

कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु धारा-144 दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत निर्देश जारी#COVID19 #IndoreFightsCorona #coronavirus #IndoreDefeatsCorona #JantaCurfew pic.twitter.com/UpKWgBrOBG

— Collector Indore (@IndoreCollector) April 20, 2021 >
नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब शहर में अब अगले 9 दिनों के लिए सिर्फ 20 पेट्रोल पंप ही चालू रहेंगे। उद्योग की गतिविधियां चालू रहेंगी। सभी तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा।

इन 9 दिनों तक सिटी बस, मैजिक वाहन जैसे लोक परिवहन बंद रहेंगे। ऑटो और टैक्सी को सिर्फ मरीजों को लाने-ले जाने की छूट रहेगी। मॉर्निंग वॉक और सभी तरह की खेल गतिविधियां भी अब 30 अप्रैल तक प्रतिबंधित रहेंगी। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्ती रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

अगला लेख