Hanuman Chalisa

Covid-19 : इंदौर में सामने आए 78 नए मामले, पॉजिटिव मामलों की संख्या 1858

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (01:20 IST)
इंदौर। रेड जोन शामिल शहर में शनिवार को कोरोना वायरस के 78 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इससे पॉजिटिव मरीजों की 1858 पहुंच गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार अब तक कोरोना से 89 लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 159 लोग कोरोना वायरस से स्वस्थ होकर घर लौटे।
 
एएसआई ने जीती कोरोना से जंग : 62 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक भगवतीचरण शर्मा कोरोना वायरस से जंग जीतकर चोइथराम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। पुलिस विभाग ने उनके भव्य स्वागत का आयोजन किया। विभाग ने उनके लिए एक विशेष वाहन तैयार करवाया।

81 की उम्र में कोरोना को मात : शहर में 81 साल के शख्स ने अस्पताल में 12 दिन चले इलाज के बाद शनिवार को कोविड-19 को मात दे दी। वे इस महामारी से उबरने वाले सूबे के सबसे उम्रदराज मरीज हैं। 27 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में 81 वर्षीय पुरुष कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।
  
बसों से भेजे गए कश्मीरी छात्र : इंदौर से 69 विद्यार्थियों का एक समूह बसों से कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। इंदौर में अधिकारियों ने बताया कि सूबे के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जम्मू-कश्मीर के 69 विद्यार्थियों को शुभेच्छाएं दीं और उन्हें गृहराज्य के लिए रवाना किया।
 
डॉक्टरों द्वारा इन सभी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें दो बसों से पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित लखनपुर चेक पोस्ट के लिए रवाना किया गया। कठुआ जिले की लखनपुर चेक पोस्ट को 'जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार' कहा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

2 मई को आपके मोबाइल पर क्यों आएगा Alert, तेज आवाज या वाइब्रेशन हो तो घबराएं नहीं, जानिए क्यों हो रहा है यह टेस्ट

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराई धर्म ध्वजा

बरगी क्रूज हादसा, एक्शन मोड में CM डॉ. यादव, मैनेजर सस्पेंड, क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं की समाप्त

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

होर्मुज़ संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था का घुट रहा दम, गतिरोध दूर करने का आग्रह

अगला लेख