shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indore Corona Update : इंदौर में गुरुवार को मिले 2838 पॉजिटिव मामले

Advertiesment
indore
इंदौर। इंदौर जिले में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 2838 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। बुधवार को 3005 नए मरीज मिले थे, जो जनवरी की रिकॉर्ड संख्या थी।

स्वास्थ्य विभाग की गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 2838 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मिले। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है। इस बीच राहतभरी खबर यह है कि 2 प्रतिशत मरीजों को भी भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है। इंदौर सहित सभी ब्लॉक में एक-एक कोविड सेंटर बनाया गया है। वहां भर्ती संक्रमितों की संख्या कम हुई है।
webdunia

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर कोरोना मरीजों में मामूली लक्षण होने से इलाज आसान है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीन और मास्क ही बचाव है। इसलिए भीड़भाड़ में जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिसंबर तिमाही में 2.33 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया