Hanuman Chalisa

Lockdown में राहत, इंदौर और भोपाल में इस तरह मनेगी होली, नई गाइडलाइंस जारी

Webdunia
रविवार, 28 मार्च 2021 (08:54 IST)
भोपाल/ इंदौर। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में लॉकडाउन में राहत देते हुए प्रशासन ने सांकेतिक रूप से होली और शब ए बारात मनाने की इजाजत दी है। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा।

इ्ंदौर में प्रशासन ने होलिका दहन की इजाजत दी है लेकिन इसमे कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। होलिका दहन मुख्य मार्गों, चौराहों और बड़े मैदानों में नहीं होगा। कार्यक्रम शहर के आतंरिक भागों और गलियों में ही किया जाएगा। इसमें भी 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रशासन ने नियमों के साथ शब ए बारात भी मनाने की इजाजत दी है। मोहल्ला विशेष के लोग नजदिकी कब्रिस्तान में ही इसे मना सकेंगे। एक बार में 20 से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।

भोपाल में भी जिला प्रशासन ने होलिका दहन और शब ए बारात सांकेतिक रूप से मनाने की इजाजत दी है। यहां भी होलिका दहन और शब ए बारात में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। कार्यक्रम गलियों में होंगे और 20 से ज्यादा लोग इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।
 
सीएम शिवराज की अपील : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों से होली का त्यौहार घर पर ही मनाने की अपील की है। आधिकारिक जानकारी में चौहान ने कहा कि हम प्रतिवर्ष पूरे त्योहार उल्लास के साथ मनाते हैं। इस समय मानवता के समक्ष कोरोना का संकट विद्यमान है। बीता एक वर्ष बहुत कठिनाइयों से भरा रहा। हम सुखद स्थिति में आ रहे थे। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
 
उन्होंने प्रदेशवासियों के सभी नागरिकों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि इस बार हमारा संकल्प 'मेरी होली-मेरे घर' है। सिर्फ पारिवारिक स्तर पर त्यौहार मनाएं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,142 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,86,407 तक पहुंच गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

अगला लेख