ramcharitmanas
✕

Corona के Hotspot बने इंदौर में 13000 बिस्तरों की तैयारी में जुटा इंदौर प्रशासन

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (14:32 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोविड-19 के प्रसार का बड़ा केंद्र बने इंदौर जिले में आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ने की आशंका है। इसके मद्देनजर प्रशासन जुलाई अंत तक जिले में मरीजों के बिस्तरों की तादाद 3 गुना से ज्यादा बढ़ाकर 13,000 पर पहुंचाने की कवायद में जुटा है।
ALSO READ: हॉट स्पॉट प्रदेशों के मरीजों के हिसाब से इंदौर देश का सातवां शहर बना
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि फिलहाल जिले में कोविड-19 के 1,472 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में इस महामारी के मरीजों की तादाद को लेकर लगाए गए सरकारी अनुमान के मुताबिक हमें कहा गया है कि इनके लिए जुलाई अंत तक कुल 13,000 बिस्तर तैयार रखे जाएं।
 
जड़िया ने बताया कि फिलहाल जिले के अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए करीब 4,000 बिस्तर तैयार हैं। अतिरिक्त इंतजाम करते हुए इनकी तादाद बढ़ाई जा रही है और कुछ नए अस्पतालों को इस महामारी के चिकित्सा तंत्र से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इंदौर के आईआईटी और आईआईएम के छात्रावासों के कमरों में भी कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। इस सिलसिले में दोनों संस्थानों के प्रबंधन से प्रशासन की चर्चा हो चुकी है।
 
सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 56 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 3,008 से बढ़कर 3,064 पर पहुंच गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाई गई 60 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय पुरुष की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत के इन 2 नए मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है।
ALSO READ: इंदौर में 4 महीने के बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग ने जीती Corona के खिलाफ जंग
सीएमएचओ ने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,476 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।
 
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है जबकि जिले के अन्य स्थानों पर कुछ छूटों के साथ लॉकडाउन लागू है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात

अगला लेख