suvichar
✕

रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विशेष विमान से स्वदेश लौटे

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (08:54 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 के प्रकोप के कारण रूस में लंबे समय से फंसे 143 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान गुरुवार तड़के यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरा।
ALSO READ: वंदे भारत मिशन 2 : भारत से चुनिंदा उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू करेगी Air India
स्थानीय विमानतल की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एयर इंडिया का विशेष विमान रूस की राजधानी मॉस्को के दोमोदेदोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर दिल्ली होते हुए भारतीय मानक समय के मुताबिक गुरुवार तड़के 3.40 बजे इंदौर पहुंचा।
 
उन्होंने बताया कि रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिकों की इस उड़ान के जरिए स्वदेश वापसी हुई है। स्थानीय हवाई अड्डे में इन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया।
 
इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के इस समूह के सभी 143 लोग मध्यप्रदेश के हैं। इनमें इंदौर के 24 लोग हैं जिन्हें शहर के एक क्वारंटाइन केंद्र में 7 दिन के लिए भेजा गया है। अन्य स्थानों के यात्रियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

अगला लेख