Daily Horoscope
✕

सितंबर से भारत की Corona की 'आर वैल्यू' 1 से नीचे, 231 दिन बाद सबसे कम 13058 नए मामले

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (21:46 IST)
मुंबई। भारत में कोरोनावायरस वैश्विक महामारी फैलने की दर दर्शाने वाली 'आर-वैल्यू' सितंबर से 1 से नीचे बनी हुई है जिसका अर्थ है कि संक्रमण दर में गिरावट आ रही है। एक अध्ययन में यह बताया गया है। 'रिप्रोडक्शन नंबर' या 'आर' का अर्थ है कि 1 संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है यानी इससे यह पता चलता है कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में घटी कोरोना की रफ्‍तार, रात 11 बजे तक खुल सकेंगे दुकानें और रेस्तरां
 
1 से नीचे 'आर-वैल्यू' का अर्थ है कि संक्रमण धीरे फैल रहा है। इसी तरह यदि 'आर-वैल्यू' अधिक है तो हर चरण में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है जिसे तकनीकी रूप से महामारी चरण कहा जाता है। 'आर-वैल्यू' 1 से जितनी अधिक होगी, लोगों में संक्रमण की दर भी उतनी ही तेज होगी।

ALSO READ: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल का निधन, कोरोना से थे पीड़ित
 
चेन्नई स्थित गणितीय विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं की गणना के अनुसार सर्वाधिक उपचाराधीन मामलों वाले शीर्ष 10 राज्यों में 18 अक्टूबर तक 'आर-वैल्यू' 1 से कम थी। शोध का नेतृत्व कर रहे सीताभ्र सिन्हा ने बताया कि हालांकि कुछ शहरों में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में 'आर-वैल्यू' 1 से अधिक है और हाल में हुई दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के मद्दनेजर यह हैरान करने वाली बात नहीं है।

ALSO READ: कोरोना काल में सरकारी गोदामों में अनाज की बर्बादी 90 फीसदी बढ़ी
 
इसके अलावा बेंगलुरू में भी 'आर-वैल्यू' 1 से अधिक है और यह सितंबर मध्य से 1 से अधिक है। चेन्नई, पुणे और मुंबई में 'आर-वैल्यू' 1 से थोड़ी ही नीचे हैं। देश की 'आर-वैल्यू' 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक 0.90 मापी गई है। अध्ययन के अनुसार, इससे पहले यह 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच 1.11 थी। इसके बाद से इसमें कमी आनी शुरू हो गई थी। 'आर-वैल्यू' 4 से 7 सितंबर के बीच 0.94, 11 से 15 सितंबर के बीच 0.86, 14 से 19 सितंबर के बीच 0.92 और 17 से 21 सितंबर के बीच 0.87 थी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में इस साल मार्च से मई तक कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बाद से कोविड-19 के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। भारत में मंगलवार को संक्रमण के 13,058 नए मामले सामने आए, जो पिछले 231 दिन में सबसे कम मामले हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 25 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और पिछले 114 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,83,118 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.54 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख