अच्छी खबर, रिकवरी रेट में ब्राजील से आगे निकला भारत, 37,80,107 लोगों ने दी कोरोना को मात

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (14:59 IST)
नई दिल्ली। भारत ने कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की संख्या के मामले में सोमवार को ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। देश में अब तक 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में अब तक कुल 2,90,06,033 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,96,25,959 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में कोविड-19 से अब तक 9,24,105 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: Google ने डूडल के जरिए कोरोना योद्धाओं को कहा शुक्रिया
दुनियाभर के कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की तालिका के अनुसार भारत में 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और वह पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर ब्राजील (37,23,206) और तीसरे पर अमेरिका (24,51,406) है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 78 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो दर्शाता है कि भारत में संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं।
ALSO READ: भारत में Covid 19 के मामले 48 लाख के पार, मृतक संख्या 79,722 हुई
मंत्रालय ने बयान में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान 77,512 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 37,80,107 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों और संक्रमितों के बीच अंतराल लगातार बढ़ रहा है। आज यह 28 लाख (27,93,509) के करीब पहुंच गया है।'
 
मंत्रालय ने कहा कि देश में जितने लोग संक्रमण से उबरे हैं, उनमें लगभग 60 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु से हैं। भारत में अब भी 9,86,598 लोग वायरस से संक्रमित हैं। देश में 48,46,427 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More