Hanuman Chalisa

Corona India Update : देश में क्या है कोरोना की स्थिति, आज सामने आए इतने केस

Webdunia
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (11:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 1326 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,53,592 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,912 रह गई है। संक्रमण से 8 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,29,024 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 8 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,29,024 हो गई है। इन आठ मृतकों में वे 5 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 405 की कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.59 फीसदी, जबकि साप्ताहिक दर 1.08 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,06,656 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 219.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में इस महामारी से जिन 3 और मरीजों ने दम तोड़ा है, उनमें से महाराष्ट्र, मिजोरम और उत्तर प्रदेश का एक-एक मरीज था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: सिलेंडर धमाकों से दहला विकासनगर, 200 झोपड़ियां जलकर राख, 2 बच्चों की जान गई

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, ऋग्वेद के श्लोक से पीएम मोदी ने दिया संदेश

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

LIVE: संसद में 3 अहम बिल पेश करेगी मोदी सरकार, परिसीमन पर होगा घमासान

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

अगला लेख