Hanuman Chalisa

Corona India Update : कोरोना मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 2828 नए केस, एक्टिव मामले 17 हजार के पार

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (11:03 IST)
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 2828 नए मामले सामने आए हैं जो कि पिछले कुछ दिनों के मामलों से ज्यादा हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की इससे मौत हुई, जबकि कुल एक्टिव मामले बढ़कर 17087 तक पहुंच चुके हैं।

खबरों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,11,370 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 779 की बढ़ोतरी हुई है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

महल में 'मौत का शॉट', नागौद रियासत के बंद दरवाजों के पीछे का वो खूनी सच, जिसने हिला दिया विंध्य का रसूख !

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होगा 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें संभावित तारीख

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

16 जून से लागू हुआ नया नियम: सरकार ने डीजल पर बढ़ाया टैक्स, क्या आपके शहर में बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

अगला लेख