Dharma Sangrah

देश में कोरोना टीकाकरण 156 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (23:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीकों की 57 लाख से अधिक खुराक दी गईं। इसके साथ ही देश में अब तक टीकों की 156 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 18 से 44 साल की आयु वर्ग के 52,40,53,061 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली जबकि 36,73,83,765 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि 15 से 18 साल के 3,36,09,191 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 90,68,44,414 लोगों को पहली जबकि 65,51,95,703 को दूसरी खुराक दी गई है।

भारत में शनिवार तक कोविड टीके की कुल 1,56,63,10,110 खुराक दी जा चुकी हैं। शनिवार को शाम सात बजे तक 57,29,760 लोगों को टीका लगाया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

देश की राजनीति में बढ़ने जा रहा मध्यप्रदेश का कद, नितिन नबीन की टीम में किन नेताओं को मिल सकता है मौका?

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इजराइल का हमला, IAEA ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

नहीं मान रहा ईरान, अमेरिकी जहाज पर किया हमला, क्‍या और तेज होगी जंग?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ

बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बोले- विक्ट्रिम कार्ड खेलती हैं, कभी टूट जाता पैर, कभी बांध लेतीं पट्टी...

दिग्गज बोले, जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

केले के रेशों से बुना हरित भविष्य, मेरठ के हथकरघा से निकल रहीं इको-फ्रेंडली साड़ियां

अगला लेख