dipawali
✕

देश में 5वीं बार 1 करोड़ से ज्‍यादा लगीं Corona Vaccine, अब तक 86 करोड़ डोज

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (00:21 IST)
नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं जिसके बाद देश में अब तक 86 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर कहा, राष्ट्र को बधाई, क्योंकि हमने एक बार फिर से टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लगाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पांचवीं बार (एक दिन में) एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाईं।

भारत में दैनिक आधार पर टीके की खुराक लगाने की संख्या ने 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार के लिए दैनिक टीकाकरण आंकड़ा देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ सकता है। इसने कहा कि टीकाकरण अभियान की नियमित निगरानी एवं समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख