rashifal-2026

देशभर में दी जा चुकी है Corona Vaccine की 24.93 करोड़ से अधिक खुराक

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (00:09 IST)
4
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक दी गई कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 24.93 करोड़ से अधिक हो गई है।मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,49,902 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि इस आयु वर्ग के 72,279 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 3,79,67,237 लोगों को पहली खुराक और 5,58,862 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्‍येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
ALSO READ: नाखून कुछ बदले-बदले से लगें तो सावधान हो जाइए, कहीं Coronavirus की चपेट में तो नहीं
शाम सात बजे संकलित एक अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 24,93,16,572 तक पहुंच गई है। इस संख्या में 1,00,34,573 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है, 69,44,682 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, अग्रिम मोर्चे के 1,66,29,408 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त की है, 88,08,261 एफएलडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है। वहीं 18-44 आयु वर्ग के 3,79,67,237 और 5,58,862 व्यक्तियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली है।

इसके अलावा, 45-60 आयु वर्ग के 7,46,36,068 और 1,18,25,194 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 6,21,62,987 और 1,97,49,300 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 147वें दिन (11 जून) को टीके की कुल 31,50,368 खुराक दी गईं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान में बवाल, ICC की चेतावनी, क्या होगी सख्‍त कार्रवाई?

LIVE: बजट सत्र का चौथा दिन, संसद में राष्‍ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा

बजट से खादी और वस्त्र क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी में लाखों लोगों के लिए सृजित होंगे नए अवसर

एप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी के नाम पर विवाद

SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका

अगला लेख