Hanuman Chalisa

COVID-19 : देश में कम हुए Corona के मामले, गिरकर 9.42 फीसदी हुई संक्रमण दर

Webdunia
बुधवार, 26 मई 2021 (16:58 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के रोज आने वाले मामले कम हो गए हैं और अब संक्रमण दर 9.42 प्रतिशत है जबकि एक दिन में इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन संक्रमित पाए जाने वाले नए मरीजों से अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 22,17,320 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में जांच किए जाने वाले कुल नमूनों की संख्या 33,48,11,496 हो गई है जबकि रोज संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की संख्या गिरकर 9.42 प्रतिशत हो गई है।
ALSO READ: सावधान! पानी में मिला Coronavirus, रिचर्स में सामने आई बड़ी बात
मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 11.45 प्रतिशत रह गई है। भारत में एक दिन में 2,95,955 लोग संक्रमण मुक्त हुए जबकि 2,08,921 नए मामले आए। अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,43,50,816 हो गई है।
ALSO READ: Good News : फेफड़े में हो सकेगा Coronavirus का खात्मा, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज का नया हथियार
संक्रमण के रोज नए आने वाले मामले लगातार 10वें दिन तीन लाख से कम हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 24,95,591 रह गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 9.19 प्रतिशत है। बुधवार को सुबह सात बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 20,06,62,456 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग गए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख