Hanuman Chalisa

COVID-19 : देश में मात्र 25 दिन में संक्रमण के दैनिक मामले 20 हजार से बढ़कर 1 लाख के पार

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (19:20 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के दैनिक मामले मात्र 25 दिन में 20000 से बढ़कर 1 लाख की संख्या पार कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 17 सितंबर को दैनिक मामलों के उस समय की अपनी चरम संख्या 97,894 पहुंचने में 76 दिन का समय लगा था। यह दर्शाता है कि यह संक्रमण अत्यंत तेजी से फैल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देशभर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 57,074 मामले सामने आए, जो सोमवार को देशभर में सामने आए नए मामलों का 55.11 प्रतिशत है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,250 और कर्नाटक में 4,553 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में दैनिक नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है और पिछले 24 घंटे में देशभर में नए मामलों में से 81.90 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों में सामने आए हैं।

देश में 14 दिसंबर के बाद से मामलों में दैनिक बढ़ोतरी की संख्या 30,000 से कम हो गई थी और इस साल दो फरवरी को 8,635 नए मामले सामने आए थे जो अब तक इस साल सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं।आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,41,830 संक्रमित लोग उपचाराधीन हैं, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 5.89 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 92.80 प्रतिशत रह गई है।

पिछले 24 घंटे में कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या में 50,233 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल उपचाराधीन मामलों के 75.88 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में दर्ज किए गए हैं। उपचाराधीन मामलों में से 58.23 प्रतिशत मामले केवल महाराष्ट्र में हैं।

उपचाराधीन मरीजों की सबसे कम संख्या (1,35,926) 12 फरवरी को थी, जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख रहे और 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख