ramcharitmanas

COVID-19 : भारत बना सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला 5वां देश, 20 लाख से ज्‍यादा लोगों को दी वैक्‍सीन की खुराक

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (21:06 IST)
नई दिल्ली। भारत 26 जनवरी तक 20.3 लाख लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की खुराक देकर सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गुरुवार दोपहर तक 25 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत ने छह दिनों में ही दस लाख लोगों का टीकाकरण कर लिया, जबकि अमेरिका ने 10 दिनों, स्पेन ने 12 दिनों, इसराइल ने 14 दिनों, ब्रिटेन ने 18 दिनों, इटली ने 19 दिनों, जर्मनी ने 20 दिनों और यूएई ने 27 दिनों में इतने लोगों का टीकाकरण किया।

भूषण ने कहा, 26 जनवरी तक के विश्व के आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत के बाद 20.3 लाख लोगों को टीका देकर भारत सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कई देशों में 50 दिनों में इतना टीकाकरण हुआ, जबकि भारत में 26 जनवरी तक महज 11 दिनों के बाद इसमें रफ्तार आ गई।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक अमेरिका ने टीके की 2.35 करोड़ खुराकें, ब्रिटेन ने 76.4 लाख खुराकें, यूएई ने 27.6 लाख खुराकें, जर्मनी ने 19.9 लाख खुराकें, इटली ने 15.8 लाख खुराकें, स्पेन ने 13.6 लाख खुराकें और फ्रांस ने 11.4 लाख खुराकें लोगों को दी है।

भूषण ने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत के बाद से 28 जनवरी को दोपहर दो बजे तक 25,07,556 लोगों को टीके दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप (83.4 प्रतिशत), ओडिशा (50.7 प्रतिशत), हरियाणा (50 प्रतिशत), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (48.3 प्रतिशत), राजस्थान (46.8 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.6 प्रतिशत), मिजोरम (40.5 प्रतिशत), तेलंगाना (40.3 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (38.1 प्रतिशत), कर्नाटक (35.6 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (35.5 प्रतिशत) टीकाकरण के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में हैं, जहां 35 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में (15.7 प्रतिशत), दिल्ली (15.7 प्रतिशत), झारखंड (14.7 प्रतिशत), उत्तराखंड (17.1 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (20.6 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (20.7 प्रतिशत) में 21 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है और वहां सुधार की जरूरत है।

भूषण ने कहा कि भारत में कोविड-19 की कुल संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कोविड-19 के कुल 67 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

नवीनतम

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख