Festival Posters

COVID-19 in India : देश में Corona जांच का कुल आंकड़ा 15 करोड़ के पार

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (09:56 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की अधिक से अधिक जांच कर प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में देश में कुल जांच का आंकड़ा 9 दिसंबर को 15 करोड़ को पार कर गया।

देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 10 दिसंबर को जारी आंकड़ो में बताया गया कि नौ दिसंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 15 करोड़ सात लाख 59 हजार 726 पर पहुंच गया है। नौ दिसंब्‍र को 9 लाख 22 हजार 959 कोरोना जांच की गईं।

कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख