rashifal-2026

COVID-19 in India : देशभर में Corona के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.03 लाख हुई

Webdunia
रविवार, 6 दिसंबर 2020 (19:33 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.03 लाख रह गई है जो पिछले 138 दिनों के बाद सबसे कम है। मौजूदा मरीजों की संख्या अब तक कुल संक्रमितों का 4.18 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 21 जुलाई को देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,02,529 थी। पिछले 9 दिनों में यह देखा गया है कि रोज जितने नए मामले सामने आए उससे कहीं ज्यादा लोग संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय ने कहा, नए मामलों की तुलना में अधिक मरीजों के स्वस्थ होने के रुख से भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार घटते गए और फिलहाल इलाजरत मरीजों की संख्या कुल मामलों का महज 4.18 प्रतिशत है। देश में 24 घंटों में कोविड-19 से 36,011 लोग संक्रमित पाए गए जबकि इसी दौरान 41,970 मरीज संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय के अनुसार पिछले सात दिनों में देश में प्रति दस लाख आबादी पर 186 नए मामले सामने आए हैं। यह दुनिया में सबसे निम्नतम आंकड़ों में एक है। देश में अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 91 लाख से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, स्वस्थ हुए मरीजों और नए मामलों के बीच अंतर लगातार लगातार बढ़ रहा है और यह अब तक करीब 87 लाख हो गया है। नए स्वस्थ हुए लोगों में 76.6 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 5,834 लोग संक्रमण मुक्त हुए। केरल में ऐसे लोगों की संख्या 5,820 रही है। दिल्ली में उनकी संख्या 4,916 है।

मंत्रालय का कहना है कि नए मामलों में 75.70 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में सर्वाधिक 5,848 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 4,922 नए मरीजों का पता चला है। दिल्ली में 3,419 नए मामले सामने आए।

एक दिन में 36,011 नए मरीज सामने आने से कोरोनावायरस के कुल मामले 96,44,222 हो गए। इस बीच 482 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1.40 लाख के पार चली गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

एपस्टीन फाइल्स में सबसे बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई एंड्रयू माउंटबेटन पुलिस गिरफ्त में, दुनियाभर में हड़कंप

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

अगला लेख