Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona के 36595 नए मामले, 95.71 लाख हुई संक्रमितों की संख्या

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (11:11 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 36,595 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 95.71 लाख के पार चली गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,595 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,188 है।

देश में अब तक 90,16,289 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार देश में 4,16,082 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.35 फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि अब तक 14,47,27,749 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से गुरुवार को 11,70,102 नमूनों का परीक्षण किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी कंपनी की धमकी पर झुका पा‍किस्‍तान, गधे के मांस निर्यात को दी मंजूरी, चीन को इस व्यापार में दिलचस्पी क्यों?

एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब पहुंचेगा भारत?

रेसलर विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भी हुई उत्‍पीड़न का शिकार, आरोपों पर क्‍या बोले बृजभूषण?

होर्मुज नाकेबंदी से बढ़ा खाद संकट, खतरे में फूड सिक्योरिटी, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, क्या भारत पर भी होगा असर

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव परिणाम

यूपी में 357 कनिष्ठ विश्लेषकों की नियुक्ति से दवा गुणवत्ता जांच को मिलेगी नई रफ्तार

चीनी कंपनी की धमकी पर झुका पा‍किस्‍तान, गधे के मांस निर्यात को दी मंजूरी, चीन को इस व्यापार में दिलचस्पी क्यों?

1 दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधारोपण कर यूपी फिर बनाएगा रिकॉर्ड : योगी आदित्यनाथ

एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब पहुंचेगा भारत?

अगला लेख